{"_id":"5818d0894f1c1b5e3843661c","slug":"tantric-arrested-on-charges-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार
देवरिया
Updated Tue, 01 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
rape
अमर उजाला ब्यूरो
गौरीबाजार (देवरिया)। भूत-प्रेत बाधा दूर करने के बहाने एक तांत्रिक पर किशोरी को बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक महराजगंज जिले का रहने वाला है। तांत्रिक समेत दो लोगों पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। गौरीबाजार इलाके की रहने वाली 17 साल की किशोरी के घर गांव का ही मदन नामक व्यक्ति आता जाता था।
प्रेत बाधा दूर करने के लिए वह किशोरी को बहला कर मकदूम साहब मेले में ले जाता था, जहां महराजगंज जिले के कोठीभार थाने के बलहीखोर निवासी ऐनुल्ला झाड़फूंक करता था।
मदन एक सप्ताह पहलेे किशोरी को मकदूम साहब मेले में ले गया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि टेंट में मदन की मदद से भूत झाड़ने के बहाने तांत्रिक ऐनुल्ला ने बंधक बनाकर कई दिनों तक बेटी के साथ रेप करता रहा। तांत्रिक तलवार से काटनेे की धमकी भी देता था।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व शाम को उसकी बेटी को गांव भिजवा दिया। इस मामले में पीड़ित के पिता ने तांत्रिक और उसके सहयोगी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी हिरासत में है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है, पूछताछ जारी है।