फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tamper resistance beaten

छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा

Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 26 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tamper resistance beaten
छेड़छाड़ के विरोध पर पीटा। - फोटो : demo
देवरिया में छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने ननद-भौजाई की पिटाई कर दी। दोनों ने सदर कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन शनिवार को पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। पुलिन ने दोनों को रविवार को कोतवाली बुलाया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के एक गांव की रहने वाली महिला और उसकी ननद पर बाहर आते-जाते गांव के ही कुछ युवक फब्तियां कसते थे, ऐसा काफी समय से हो रहा था लेकिन महिलाएं लोकलाज के डर से प्रतिकार नहीं कर रहीं थीं। शुक्रवार की शाम को दोनों गांव के बाहर गई थीं। फब्तियां कसने वाले युवक दोनों के साथ छेड़खानी करने लगे। दोनों ने विरोध किया तो छेड़खानी करने वाले युवकों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों के चिल्लाने पर गांव के लोग दौड़े। तब तक छेड़खानी करने वाले युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह दोनों ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराया। बताया जा रहा है कि रोजगार मेला में अधिकांश सिपाही और दरोगा की ड्यूटी लग गई थी। इसके चलते दोनों को अगले दिन बुलाया गया है। सदर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि छेड़खानी का विरोध करने पर ननद-भौजाई के पिटाई का मामला सामने आया है। दोनों कोतवाली आईं थी। रविवार को दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। केस दर्ज कर छेड़खानी करने वाले युवकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed