फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   student died in sharu

सरयू में नहाते समय छात्र डूबा, मौत

Sun, 20 Mar 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 20 Mar 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
student died in sharu
बरहज सरयु नदी में डूबने वालो तीन युवको को बचाने वाले नाविक।
बरहज में सरयू नदी में स्नान करते समय एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। जबकि नाविकों ने तीन युवकों को डूबने से बचा लिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना रविवार दोपहर की है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


बरहज के लक्ष्मीपुर निवासी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ प्रिंस छत्तीसगढ़ में परिवार के साथ रहता था। कुछ दिन पहले वह बीए की परीक्षा देने के लिए घर आया था। रविवार की दोपहर गांव के शिवानंद सिंह, लबकनी बासू के जितेन्द्र प्रसाद, अमित पांडेय और गोरखपुर निवासी रिश्तेदार लाल साहब सिंह सरजू के साथ पीला पुल के पास स्नान करने गया था। नदी के किराने कुछ देर सभी लोग बैठे रहे। लाल साहब को छोड़कर बाकी चारो युवक नदी में स्नान करने पहुंचे।
विज्ञापन


नदी के गहरे पानी में पहुंचते ही जितेन्द्र और अमित डूबने लगे। दोनों को डूबता देख शिवानंद और पुष्पेद्र बचाने पहुंच गए। लेकिन नदी की तेज धार में चारों युवक डूबने लगे। शोर सुनकर नदी में मछली पकड़ रहे नाविक युवकों को बचाने के लिए पहुंचे। नाविकों ने साड़ी फेंककर जितेन्द्र, शिवानंद और अमित को बचा लिया। लेकिन पुष्पेंद्र उर्फ प्रिंस को नहीं बचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाविकों ने नदी में कूदकर उसको बाहर निकाला और आननफानन में उसे पीएचसी पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में प्रिंस की मौत हुई। पुष्पेंद्र सिंह घर का इकलौता चिराग था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सूचना घरवालों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed