{"_id":"57a62a584f1c1b2f1a2b88ac","slug":"stepped-out-to-rape-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाहर निकली महिला से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से बाहर निकली महिला से रेप
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
rape victim
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला एक सप्ताह पुराना है। तहरीर देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने लापरवाही बरती। सत्तापक्ष के कुछ प्रभावशाली नेताओं के दबाव में आकर पुलिस सुलह के प्रयास में जुटी रही।
लेकिन डीएम के हस्तक्षेप के बाद शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
कोतवाली इलाके की रहने वाली महिला एक सप्ताह पहले शाम को घर से बाहर निकली थी। आरोप है कि एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से माने की धमकी दी। इस दौरान आरोपी के दो अन्य साथी भी मौजूद थे। घर आने के बाद महिला ने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। अगले दिन पीड़ित कोतवाली पहुंची और तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर महिला को घर भेज दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो सत्ता से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोग आरोपियों की पैरवी में आ गए। पुलिस जांच की बात कह कर महिला पर सुलह का दबाव बनाने लगी। पीड़ित ने एसपी के पास मामले की शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
कोतवाली ने उच्चाधिकारियों को बताया कि एक व्यक्ति घटना में शामिल था जबकि महिला अन्य लोगों को भी घटना में शामिल कर रही है। सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने डीएम से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।