फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Stepped out to rape women

घर से बाहर निकली महिला से रेप

Sat, 06 Aug 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया Updated Sat, 06 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Stepped out to rape women
rape victim - फोटो : Demo Pic
शहर  से सटे एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला एक सप्ताह पुराना है। तहरीर देने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने लापरवाही बरती। सत्तापक्ष के कुछ प्रभावशाली नेताओं के दबाव में आकर पुलिस सुलह के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन


लेकिन डीएम के हस्तक्षेप के बाद शनिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली  इलाके की रहने वाली महिला एक सप्ताह पहले शाम को घर से बाहर निकली थी। आरोप  है कि एक युवक ने महिला के साथ  दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से माने  की धमकी दी। इस दौरान आरोपी के दो अन्य साथी भी मौजूद थे। घर आने के बाद महिला ने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। अगले दिन पीड़ित कोतवाली पहुंची और तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस  ने जांच का आश्वासन देकर महिला को घर भेज दिया। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की तो सत्ता से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोग आरोपियों की पैरवी में आ गए।  पुलिस जांच की बात कह कर महिला पर सुलह का दबाव बनाने लगी। पीड़ित ने एसपी के पास मामले की शिकायत की। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।


कोतवाली ने उच्चाधिकारियों को बताया कि एक व्यक्ति घटना में शामिल था जबकि महिला अन्य लोगों को भी घटना में शामिल कर रही है। सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित महिला ने डीएम से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। प्रभारी कोतवाल ने  बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed