फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Srarf stick hitting 1.50 million loot

डंडा मारकर सरार्फ से 1.50 लाख की लूट

Wed, 13 Jan 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 13 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे सरार्फ को डंडामार कर बाइक सवार दो बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये का जेवरात लूट लिया।
विज्ञापन


लूट की वारदात अलावलपुर के करीब की है। जानकारी होते ही सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पड़ताल किया।

बदमाश बिहार की तरफ भाग निकले। उनकी तलाश के लिए पुलिस ने नाकेबंदी शुरू कर दी है।

भटनी थानाक्षेत्र के अलावलपुर गांव निवासी धूरन वर्मा ने घाटी चौराहे के पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के बगल में सोने-चांदी की दुकान खोल रखी है।
बुधवार की शाम छह बजे के करीब वह दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। गांव के करीब पहुंचे थे कि बाइक सवार दो युवक पहुंचे और धूरन पर डंडे से हमला कर दिया।


जिससे वह साइकिल लेकर गिर गए। बदमाश साइकिल में रखा झोला लूटकर बिहार की तरफ फरार हो गए। दुकानदार ने बताया कि झोले में करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात थे।

शोर सुनकर इलाके के लोग पहुंचे। अंधेरा होने के कारण धूरन लुटेरों को पहचान नहीं पाए। लूट की सूचना पुलिस को दी गई।

जानकारी होते ही प्रभारी थानेदार राजेश कुमार फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। एसओ ने बताया कि लूट की सूचना मिली है।

घाटी चौकी पर पीड़ित दुकानदार का बयान लिया जा रहा है। अज्ञात लुटेरे बाइक से आए थे। उनके बारे में खोजबीन की जा रही है। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। लूट की वारदात से कारोबारी सहम गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed