सपा नेता पर धमकी देने का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शख्स पर केस वापस करने के लिए धमकी देने वाले सपा नेता पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी नेता एक विधायक का काफी करीबी है और लार पूर्वी से जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ रहा है। इस कार्रवाई से पार्टी नेताओं में आपसी खींचतान बढ़ गई है।
लार थाना क्षेत्र के मठ अमौनी गांव निवासी जनक कुशवाहा सपा के नेता हैं। 12 दिन पूर्व मटियरा जगदीश गांव में शैलेंद्र यादव को कुछ लोगों ने गोली मार दिया था।
इस मामले में पुलिस ने गांव के अभिषेक सिंह और अनिल तिवारी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। सपा नेता पर इन दोनों आरोपियों को संरक्षण देने और केस वापस करने के लिए पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी का आरोप है।
गोली लगने से जख्मी शैलेंद्र के पिता शिवानंद यादव की तहरीर पर पुलिस ने जनक कुशवाहा पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। एसओ विकास यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।