{"_id":"a79c2b24eb2102fd34f46c1caa3d1ac3","slug":"sp-leader-robbery-cases-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता पर डकैती का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सपा नेता पर डकैती का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख चुनाव की रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने शनिवार की रात बीडीसी सदस्य के पति की पिटाई कर दी। पीड़ित ने आरोपी सपा नेता के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज सपा के दूसरे खेमे के लोगों ने तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में थाने पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी।
माहौल गरमाते देखकर कई थानों की फोर्स बुलानी पड़ी। बीडीसी सदस्य के पति की तहरीर पर सपा नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज हुआ है। तनाव को देखते हुए पुलिस ने तरकुलवा और मुंडेरा गांव में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन
तरकुलवा की सुनयना देवी बीडीसी सदस्य हैं। सुनयना के पति चंदन यादव शनिवार की रात को एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे।
बरवा सेमरा इंटर कॉलेज के पास सपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी रहे कामेश्वर सिंह अप्पू ने समर्थकों के साथ उन्हें घेर लिया और चुनाव में विरोध करने को लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
आरोप है कि अप्पू ने साथियों के साथ मिलकर चंदन की पिटाई की। साथ ही जेब में रखी नकदी लूट ली। आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने अपने लोगों को सूचना देने के बाद मामले की लिखित शिकायत तरकुलवा थाने में की। सुबह 10 बजे तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग तरकुलवा ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में थाने पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल गरमाते देखकर दुकानदार अपनी दुकानें बंद करने लगे।
भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने कार्रवाई न होने पर थाना फूंकने की बात कही। लेकिन ब्लॉक प्रमुख के समझाने पर लोग मान गए।
वहीं, दूसरे खेमे के अप्पू सिंह के अपने समर्थकों के साथ सोन्हौला रामनगर तक पहुंचने की जानकारी प्रशासन को मिली तो एसडीएम अजय श्रीवास्तव, सीओ सुशील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
चार थानों की फोर्स और दो ट्रक पीएसी बुला ली गई। करीब दो घंटे तक कस्बे में माहौल गरम रहा। अधिकारियों ने आरोपियों पर केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। इसके बाद भीड़ शांत हो गई।
चंदन यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुंडेरा निवासी सपा नेता कामेश्वर सिंह अप्पू, गढ़रामपुर निवासी सुनील, सेमराबाबू निवासी मणिन्द्र जायसवाल, चुन्नूराव और मुन्ना गोंड के खिलाफ मारपीट, धमकी और डकैती का केस दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है
उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।