फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   SP leader fined Rs 1,000

सपा नेता पर 1000 रुपये का जुर्माना

Fri, 13 Jan 2017 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 13 Jan 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
SP leader fined Rs 1,000
पुलिस सपा नेता की गाड़ी कोतवाली लेकर चली गई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सुभाष चौक पर सपा नेता की गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। तलाशी के दौरान एक रिवाल्वर बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि असलहा लाइसेंसी है। कागजात नहीं मिलने पर पुलिस सपा नेता की गाड़ी कोतवाली लेकर चली गई। लाइसेंस दिखाने के बाद असलहा तो छोड़ दिया गया लेकिन चार पहिया वाहन पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सपा नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। शुक्रवार की दोपहर शहर कोतवाल विजय सिंह गौर फोर्स के साथ सुभाष चौक पर वाहन चेकिंग में लगे थे। सपा का झंडा लगी एक गाड़ी को पुलिस ने रोक लिया। तलाशी के दौरान बिना लाइसेंस के एक रिवाल्वर मिला। सपा नेता ने बताया कि लाइसेंस छूट गया है। असलहे के साथ गाड़ी को कोतवाली लाया गया।
विज्ञापन


बाद में सपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। थोड़ी देर बाद लाइसेंस लेकर पहुंचे सपा नेता ने कागजात पुलिस के सामने प्रस्तुत किया। लाइसेंस ऑल इंडिया का था। इसके बाद भी पुलिस ने गाड़ी पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। कोतवाली पुलिस ने कहा कि असलहा लाइसेंसी था। कागजात दिखाने के बाद छोड़ दिया गया। गाड़ी पर जुर्माना लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed