फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   She was stabbed and injured

भाभी को चाकू मार कर घायल किया

Tue, 15 Nov 2016 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 15 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
She was stabbed and injured
knife
बनकटा। घरेलू विवाद में युवक ने भाभी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना सोमवार रात की है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, आरोपी फरार है।
विज्ञापन


बैदौली बुजुर्ग गांव निवासी अशोक चौहान दुबई में काम करते हैं। घर पर 35 वर्षीय पत्नी तारा देवी बच्चों के साथ रही हैं। मकान में देवर संजय का भी परिवार रहता है। दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार रात आठ बजे के करीब संजय नशे में घर पहुंचा और पुराने विवाद को लेकर भाभी से विवाद कर बैठा। बात इतनी बढ़ी कि संजय ने भाभी तारा पर चाकू से कई बार प्रहार कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने उसे उपचार के लिए भाटपाररानी पीएचसी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से जिला अस्पताल, बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ बनकटा ने बताया कि किसी ने सूचना नहीं दी है, तहरीर की बात तो दूर है। पुलिस भेजकर मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed