{"_id":"58cc1beb4f1c1b443732ae8d","slug":"salempur-vegetable-market-rams-six-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलेमपुर सब्जी मंडी में मारपीट, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलेमपुर सब्जी मंडी में मारपीट, छह लोग घायल
देवरिया
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
घायल सयुस के नगर अध्यक्ष की मां अहिल्या देवी।
- फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। सब्जी मंडी में अचानक मारपीट होने से भगदड़ मच गई। छह लोग घायल हो गए। सिर में चोट लगने से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने सपा नेता समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसकी जानकारी होने पर सपा नेताओं की भीड़ कोतवाली पहुंच गई लेकिन पुलिस का तेवर देखकर उन्हें लौटना पड़ा।
सब्जी मंडी वार्ड निवासी समाजवादी युवजन सभा के नगर अध्यक्ष रामू गुप्ता और सलाहाबाद वार्ड निवासी भोला प्रसाद के बीच एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। विवादित मकान के सामने दुकान लगाने को लेकर शुक्रवार को मारपीट हो गई। एक पक्ष के नगर अध्यक्ष रामू गुप्ता, उनकी मां अहिल्या देवी और बहन रिंकी और दूसरे पक्ष के गौतम, मंटू और भोला प्रसाद घायल हो गए। अचानक मारपीट के दौरान ईंट चलने से सब्जी मंडी में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह विवाद शांत हुआ।
मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर अध्यक्ष समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। गंभीर रूप से घायल अहिल्या देवी का इलाज सीएचसी पर हुआ। नगर अध्यक्ष को हिरासत में लेने की खबर मिलते ही कोतवाली में सपा नेताओं का जमघट लग गया। कोतवाली में भीड़ होता देखा पुलिस तेवर में आ गई। यह देख नेताओं को वहां से हटना पड़ा। इंस्पेक्टर रफीक अहमद ने बताया कि जमीन के विवाद में मारपीट हुई है। तहरीर मिली है, मामले की छानबीन की जा रही है।