फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Roadways bus overturns 13 injured

रोडवेज बस पलटने से 13 यात्री घायल

Sat, 14 May 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 14 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus overturns 13 injured
पलटे हुए बस के पीछे का शीशा तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को निकालते लोग
गोरखपुर से यात्रियों को लेकर बेल्थरा बाजार जा रही गोरखपुर डिपो की बस भरथुआ चौराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के अंदर फंसे यात्रियों को आस-पास के लोगों ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला। इसमें सवार 35 लोगों में से तेरह को चोटें आई हैं, जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। गंभीर रूप से घायल एक बारह वर्षीय बच्ची का इलाज खुखुन्दू पीएचसी पर चल रहा है।  
विज्ञापन


राप्तीनगर गोरखपुर डिपो की अनुबंधित बस शनिवार को सवारी लेकर बलिया जिले के बेल्थरा बाजार जा रही थी। दोपहर एक बजे बस अभी खुखुन्दू थाना क्षेत्र के भरथुआ चौराहे पर पहुंची थी कि सामने से आ रही बस के क्रासिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पलट गई। संयोग ठीक था कि बस सड़क के किनारे लगे एक पेड़ पर जाकर टिक गई। यह देखकर लोग उधर दौड़ पड़े और बस के अंदर चीख रहे यात्रियों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन


बस में कुल 35 यात्री सवार थे। इसमें सवार यात्री महराजगंज जिले के घुघली निवासी चंद्रभान उपाध्याय, इनकी पत्नी नगीना, बलिया के हल्दीपुर गांव के अमरजीत, तारकेश्वर अधनरपुर, मऊ जिले के कड़सर गांव के श्रवण, भुजौली कालोनी देवरिया की सुधा सिंह, विजेता सिंह,बलिया के टकादौरी गांव की विंद्रावती देवी, मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर की प्रतिभा मिश्रा, खुशी, लार पिंडी की रमावती देवी, खामपार के विंदेश तिवारी घायल हो गए। इसमें 12 वर्षीय खुशी ज्यादा चोटिल है। हादसे के बाद भारी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खुशी को खुखुन्दू पीएचसी पर पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बाबत खुखुन्दू एसओ नीतिन श्रीवास्तव ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। कुछ लोगों को हल्की चोटें लगी है। गंभीर रूप से घायल एक बच्ची का इलाज अस्पताल चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed