फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rgwapur attempted robbery at a petrol pump

रघवापुर पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास

Sun, 25 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 25 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rgwapur attempted robbery at a petrol pump
पेट्रोल पंप पर लूट फाइल फोटो - फोटो : amarujala
 रघवापुर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात खूब  उत्पात मचाया। कैस लूटने की कोशिश में तोड़फोड़ की। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पहले तो पुलिस घटना को हल्के में लिया लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देख उसके कान खड़े हो गए। आनन-फानन में तफ्तीश शुरू हो गई। शहर कोतवाल ने मौका मुआयना किया और कर्मचारियों के बयान लिए। पेट्रोल पंप मैनेजर ने गार्ड पर संदेह जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन

कसया मार्ग पर रघवापुर में रिलायंस का पेट्रोल पंप है। शनिवार रात्रि 11.30 के करीब बाइक सवार दो युवक पहुंचे। बाइक में पेट्रोल डलवाने के बाद दोनों युवक सेल्समैन से उलझ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि दोनों ने सेल्समैन से लूटपाट की कोशिश की। वह भागकर ऑफिस में पहुंचा।  दुस्साहसी युवकों ने ऑफिस में तोड़तोड़ की और कैश बॉक्स लूटने का प्रयास किया। ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। मामला बिगड़ता देख आरोपी युवक भाग निकले। बगल में गार्ड भी मौजूद था लेकिन उसने युवकों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई लेकिन इसमें युवकों का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है। पम्प मैनेजर राजेश कुमार शाही कोतवाली में अपने ही गार्ड पर संदेह जताते हुए तहरीर दी है। उनका कहना है कि दोनों युवक डकैती के इरादे से आए थे। संयोग रहा कि कैश नहीं लूट पाए। कोतवाल अनिल पांडेय का कहना है कि मौके पर गया था। प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि पेट्रोल भरवाने को लेकर कर्मचारी और युवकों में विवाद हुआ है। तोड़फोड़ हुई है। युवकों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed