{"_id":"573def684f1c1bbb24ac6f62","slug":"revolver-pointed-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर सटाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवाल्वर सटाकर लूटा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 19 May 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने शराब की दुकान में घुसकर मुनीब के सिर पर रिवाल्वर सटा दिया और कैस बाक्स में रखे करीब बीस हजार तीन सौ रुपये लूट ले गए। बदमाश मोबाइल और रजिस्टर भी साथ में ले गए । सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
बनकटा, ब्रम्हदेव चौराहे पर अंबरेश राय की लाइसेंसी देसी शराब की दुकान है। आजमगढ़ जयरामपुर निवासी टुनटुन चौबे दुकान पर मुनीम का काम करता है। उसने पुलिस को सूचना दी कि गुरुवार दिन में डेढ़ बजे के करीब बाइक सवार दो लोग दुकान के अंदर पहुंच गए और शराब की मांग करने लगे। मुनीम ने दुकान से दोनों को बाहर कर दिया और बाहर से शराब लेने की बात कहीं। मुनीब कुछ समझ पाता इसी बीच दोनों युवकों ने टुनटुन के सिर पर रिवाल्वर रख दिया और दुकान में रखा बीस हजार तीन सौ रुपये नगद, मोबाइल, सरकारी रजिस्टर, पासबुक सहित अन्य सामान लूट लिया। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद आसपास के दुकानदार घबरा गए।
लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने मुनीम से एक सप्ताह के अंदर दुकान छोड़ने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अगर सूचना पुलिस को दी, तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। घबराए मुनीम ने घटना की जानकारी शराब कारोबारी को दी। सूचना के बाद बनकटा थानेदार विजय नरायन फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू कर दी।