{"_id":"574499f04f1c1bba7d691721","slug":"real-sisters-were-drowned-while-bathing-in-the-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाते समय डूब गईं सगी बहनें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी में नहाते समय डूब गईं सगी बहनें
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 24 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा के सिरवनीया में दो सगे बहनो के नदी में डुबने से हुयी मौत के बाद रोते परिवार के लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटी गंडक नदी में मंगलवार दोपहर को स्नान करने गईं दो बहनें डूब गईं। हादसा तरकुलवा इलाके के सिरवनिया गांव में हुआ। गांव के लोगों ने नदी में जाल डाल कर शव बरामद किए। बिना पुलिसिया कार्रवाई के दोनों बहनों का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
सिरवनिया निवासी राजेन्द्र यादव मुंबई में फल का कारोबार करते हैं। कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ घर आए थे। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव के कुछ बच्चे नदी की तरफ भैंस लेकर गए, उनके साथ कुछ बच्चे नहाने चले गए। जिसमें राजेन्द्र की बेटी नीलम (9) और तन्नू (6) भी थी। नहाने के दौरान तन्नू नदी की गहराई में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख नीलम बचाने के लिए उसका हाथ पकड़ने लगेगी और वह भी गहरे पानी में चली गई। दोनों को डूबता देख अन्य बच्चे भाग कर गांव पहुंचे और सूचना लोगों को दी।
गांव के लोग तुरंत नदी के तट पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी। बाद में नदी में जाल डालने पर दोनों बच्चियों के शव मिले। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। शाम को उनका दाह संस्कार कर दिया गया।