फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raw alcohol taken in Guribajar

गौरीबाजार में पकड़ी गई कच्ची शराब

Fri, 27 Jan 2017 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 27 Jan 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Raw alcohol taken in Guribajar
शराब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। विधानसभा चुनाव से पहले वोटों को लुभाने के लिए देवतहा ईंट-भट्ठे को कच्ची शराब की फैक्ट्री बना दिया गया था। गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर इंस्पेक्टर ने भट्ठे पर दबिश देकर अवैध शराब की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। मौके से 1100 लीटर कच्ची शराब समेत दो मजदूरों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


एसपी मो. इमरान के निर्देश पर गौरीबाजार इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने फोर्स के साथ देवतहा ईंट-भट्ठे पर छापामारी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद भाग गए। झारखंड कोडरमा निवासी अनुज राजवंशी और लाहरडंगा निवासी करमाउ राव को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर शराब भट्ठे के अंदर 52 गैलन में करीब 1100 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद हुई।
विज्ञापन


2500 क्विंटल लहन नष्ट किया गया। कई टीन के साथ शराब बनाने वाले उपकरण मिले। बड़े पैमाने पर चल रहे शराब का खेल देखकर पुलिस का माथा ठनका। दोनों मजदूरों के खिलाफ गौरीबाजार थाने में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि काफी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। दो लोगों को जेल भेजा गया है। भट्ठा मालिक पूर्व ब्लॉक प्रमुख है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच की जा रही है। गौरतलब है कि मलिहाबाद कच्ची शराब कांड में एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत के बाद शासन ने नया शासनादेश जारी किया। इसमें जिस भट्ठे पर शराब मिले उसके मालिक पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed