फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raped, raped by maid

घर में घुसकर युवती से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2017 10:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 29 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Raped, raped by maid
rape
देवरिया। घर में युवती के अकेली देखकर दूसरे गांव के एक युवक ने दुष्कर्म किया। मामला कोतवाली इलाके का है। तहरीर के बाद पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। रिपोर्ट में रेप की पुष्टि होते ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। बुधवार को आरोपी भी पकड़ा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



कोतवाली थाना के बैकुंठपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर दी कि खुखुंदू थानाक्षेत्र का एक युवक उसके घर में घुस गया। मकान में बेटी मौजूद थी। आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की। विरोध करने पर कमरे में बंधक बनाकर पिटाई भी की। उसने शोर मचाना शुरू किया तो गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच आरोपी किसी तरह भाग निकला। गांव के लोगों ने मामले को दबाने की कोशिश की। परिजनों के घर पहुंचने पर पीड़ित ने दुष्कर्म की जानकारी दी।
विज्ञापन


महिला अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और एक आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म, मारपीट की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन की। युवती को मेडिकल हुआ, जांच रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और मारपीट का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि आरोपी पकड़ा गया है। दुष्कर्म का केस लिखा गया है। दोनों पड़ोस गांव के हैं, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed