फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rape and Salempur cases filed in Ahmedabad

अहमदाबाद में रेप और सलेमपुर में केस दर्ज

Sat, 20 May 2017 11:07 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 20 May 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
Rape and Salempur cases filed in Ahmedabad
रेप (डेमो पिक)
सलेमपुर। अहमदाबाद में एक नाबालिग लड़की से रिश्तेदार ने दुराचार किया। इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई तो आरोपी युवक  भागकर गांव चला आया। बेटी को लेकर रिश्तेदार के घर पहुंचे पिता ने आरोपी के घरवालों को जानकारी दी और डीजीपी कार्यालय में फोन कर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

कार्यालय से फोन आने के बाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

लार थानाक्षेत्र के एक गांव का एक व्यक्ति परिवार के साथ अहमदाबाद के मोरवा राजकोट में रहकर नौकरी करता है। उसके साथ कोतवाली क्षेत्र के तकिया गांव निवासी रिश्तेदार भी रहता है। आरोप है कि ड्यूटी पर जाने के बाद रिश्तेदार उसकी बेटी के साथ अक्सर छेड़छाड़ करता था। 14 मई को उसके साथ दुराचार किया। इसकी जानकारी होने पर वहां से भाग गया।
विज्ञापन


तलाश करते हुए पिता बेटी को लेकर रिश्तेदार के घर तकिया गांव पहुंचा और उसके घरवालों से शिकायत की। घरवाले शिकायत सुनने को तैयार नहीं थे। इसके बाद 100 नंबर पर सूचना दी गई। पुलिस ने अहमदाबाद का मामला बताते हुए गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस का यह रवैया देख  पीड़ित के पिता ने डीजीपी कार्यालय में फोनकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी कार्यालय से फोन आते ही कोतवाली में हलचल मच गई और आनन-फानन में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित को पुलिस संरक्षण में जिला अस्पताल मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed