{"_id":"58ab262f4f1c1b4a55b23518","slug":"rajiv-and-gjala-cases-lorry","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव और गजाला लारी पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजीव और गजाला लारी पर केस दर्ज
देवरिया
Updated Tue, 21 Feb 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
बसपा कार्यालय के बाहर गाड़ी का काफिला देखकर एसपी मोहम्मद इमरान भड़क गए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। लग्जरी वाहनों के शौकीन बसपा प्रत्याशी राजीव सिंह पहाड़ी आचार संहिता के उल्लंघन में फंस गए। बसपा कार्यालय के बाहर गाड़ी का काफिला देखकर एसपी मोहम्मद इमरान भड़क गए। जिसके बाद राजीव पहाड़ी पर केस दर्ज हो गया। वहीं दीवार पेटिंग के मामले में सपा प्रत्याशी गजाला लारी पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
रविवार की रात एसपी मोहम्मद इरामन रामपुर कारखाना इलाके में भ्रमण कर रहे थे। कसया रोड पर स्थित बभनौली मोड़ पर उनकी नजर बसपा कार्यालय के बाहर खड़े वाहनों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल थानेदार परमाशंकर को कार्यालय पर बुलाया। पुलिस की पड़ताल में चुनाव कार्यालय में अनुमति से अधिक प्रचार सामग्री रखी पाई गई। अनुमति से अधिक लग्जरी वाहन खड़े थे। उन पर बड़े-बड़े झंडे और पोस्टर मौजूद मिले। एसपी ने मौके पर फटकार लगाते हुए थानेदार को मुकदमा दर्ज कराने कघा निर्देश दिया।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने बसपा प्रत्याशी राजीव सिंह उर्फ राजू पहाड़ी, मकान मालिक महबूब आलम के खिलाफ पुलिस ने आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी और निर्वतमान विधायक गजाला लारी की वॉलपेटिंग की शिकायत पर उड़न दस्ता के दयाशंकर त्रिपाठी मठिया खुर्द गांव पहुंचे। दीवार पर सपा प्रत्याशी की वॉल पेटिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
उड़न दस्ता के दयाशंकर त्रिपाठी ने मकान मालिक से पूछताछ की। उन्होंने प्रचार की कोई अनुमति नहीं होने की बात बताई और कहा कि आचार संहिता के पहले का मामला है। सोमवार को दयाशंकर त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने विधायक पर आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कर लिया।