फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pujari beaten in minor dispute

मामूली विवाद में पुजारी को पीटा

Fri, 07 Apr 2017 10:24 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 07 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
 Pujari beaten in minor dispute
पुजारी - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। मंदिर के अंदर गेंद जाने का विरोध करने पर युवकों ने पुजारी की पिटाई कर  दी। जानकारी मिलने पर गांववालों की भीड़ जुट गई। घायल पुजारी का इलाज प्राइवेट चिकित्सक के यहां हुआ। पुलिस ने इस मामले में युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर गांव में महाकालेश्वर मंदिर है।
विज्ञापन


यहां पर दिगंबर बीर भारती पुजारी के रूप में कार्यरत हैं। मंदिर के पास शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे गांव के एक समुदाय के युवक क्रिकेट खेल रहे थे। उस दौरान गेंद मंदिर के अंदर चली गई। पुजारी ने विरोध करते हुए गेंद लेने के लिए आए युवक को भला-बुरा कह दिया। इससे नाराज सभी युवक मंदिर में पहुंच गए और पुजारी के साथ मारपीट करने लगे। इसकी जानकारी होने पर गांववालों ने पुलिस को सूचना दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले युवक भाग गए।
विज्ञापन


पुजारी ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रत्येक दिन युवक क्रिकेट खेलते हैं और मंदिर के अंदर गेंद आता है। विरोध करने पर अपशब्द बोलते हैं। पुलिस ने जद्दू, भोलर, अफजाल का बेटा, श्री टेलर्स का बेटा समेत 30 अज्ञात लोगों पर बलवा और मंदिर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज हुआ है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed