फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prisoner Escaped from lockup

लॉकअप से बंदी फरार

Tue, 27 Oct 2015 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Tue, 27 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन

चोरी के आरोप में गिरफ्तार महिला लॉकअप से फरार हो गई। घटना सोमवार की सुबह महिला थाने में हुई। तीन दिन पहले ही महिला को थाने के  लॉकअप में रखा गया था। 

बंदी के लॉकअप से फरार होने पर हड़कंप मच गया। लापरवाही उजागर होने के बाद भी इस मामले को लेकर पुलिस लीपापोती करने में जुटी रही। 

इस मामले को लोकर एओ रामपुर कारखाना देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि संदेह के आधार पर महिला पकड़ी गई थी। उसके पास से सोने की चेन बरामद की गई थी।  

वहीं महिला थानाध्यक्ष मंजू सिंह का कहना है कि महिला को हिरासत में लिया गया था। लेकिन उसके पास से कोई सामान बरामद नहीं हुआ। महिला थाने से किसी महिला के फरार होने की खबर भी गलत है।

 वैसे यह मामला रामपुर कारखाना का है। शनिवार को रामपुर कारखाना के रामपुर हिरामन कर्बला में मेला देखने गईं दो महिलाओं से चेन स्नेचिंग हो गई थी। 

संदेह के आधार पर भीड़ ने एक महिला को पकड़ लिया। पीड़ित उषा और शीला देवी ने रामपुर कारखाने में तहरीर दी। आरोपी महिला को पूछताछ के लिए महिला थाने ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार जांच में महिला के पास से चालीस ग्राम की सोने की चेन बरामद हुई। 

चेन स्नेचिंग की पुष्टि होने पर रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया। महिला की पहचान मईल के गढौली निवासी फूलमती के रूप में हुई।

 आरोपी महिला को महिला थाने के लॉकअप में रखा गया था। सोमवार की सुबह पांच बजे के करीब फूलमती पुलिस को चकमा देकर लॉकअप से फरार हो गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed