फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police prevented women from going to the siege, skirmish

एसपी आवास का घेराव करने जा रही महिलाओं को रोका, झड़प

Sun, 11 Sep 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 11 Sep 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Police prevented women from going to the siege, skirmish
महिलाओं को रोका, झड़प - फोटो : अमर उजाला
 छेड़खानी के मामले में चार युवकों को जेल भेजे जाने के विरोध में महिलाएं उग्र हो गईं। एसपी आवास का घेराव करने जा रहीं महिलाओं को जिला अस्पताल के पास चंडिका छात्रावास के करीब पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान महिलाओं और महिला पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प भी हुई। 
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के एक गांव में बुधवार को किशोरी को स्नान करते समय चार युवक चुपके से देख रहे थे। जब युवकों पर किशोरी की नजर पड़ी तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर पीड़ित की बड़ी बहन आ गई। उसके विरोध के बाद युवक भाग निकले। इस मामले में शिकायत करने पर चारों युवक किशोरी के घर पहुंचे और मां-बेटी के साथ दुष्कर्म की बात कहकर धमकी देने लगे। बीते गुरुवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवकों को जेल भेज दिया। उधर, युवकों को फर्जी मुकदमा में फंसाने का आरोप लगाते हुए उनके समर्थन में रविवार को बड़ी संख्या में महिलाएं नारे लिखीं तख्तियां लेकर एसपी आवास का घेराव करने के लिए चल पड़ीं। महिलाओं के आने की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस को पीएम चौराहे के पास तैनात कर दिया गया। महिला पुलिस ने एसपी आवास का घेराव करने जा रही महिलाओं को जिला अस्पताल के पास चंडिका छात्रावास के करीब में रोक दिया। इस दौरान महिला पुलिस से नोकझोंक हुई। सीओ डॉ. अजय कुमार सिंह ने घेराव करने जा रहीं महिलाओं से बात की और मामले की जांच कराने का भरोसा देकर उन्हें लौटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed