फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police of several police stations arrived at the news of the riots

दंगे की सूचना पर कई थानों की पुलिस पहुंची

Wed, 22 Mar 2017 10:55 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Police of several police stations arrived at the news of the riots
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 मामूली बात को लेकर दो समुदाय के बीच देवसिया गांव में मारपीट हो गई। विवाद के बजाए पुलिस को किसी ने दंगे होने की सूचना दे दी। इसको लेकर पुलिस महकमा में खलबली मच गई। सीओ समेत कई थाने की पुलिस गांव पहुंच गई। मामला मारपीट का निकला। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

लार थाना के देवसिया गांव निवासी सोनू वर्मा की मईल चौराहा पर सराफा की दुकान है। गांव के जब्बार का 2600 रुपये ले रखा है। बुधवार को करीब 8 बजे जब्बार बकाया रकम मांगने सोनू के घर गया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मारपीट की जानकारी मिलने पर जब्बार के घर वाले भी पहुंच गए और सोनू वर्मा के घर में घुसकर पिटाई कर दी। किसी ने पुलिस को दो समुदाय के बीच देवसिया में दंगा होने की सूचना दे दी। इसकी जानकारी मिलते ही लार, मईल, बनकटा, भाटपाररानी, खुखुंदू की पुलिस और क्यू आरटी पहुंच गई लेकिन दंगा की सूचना गलत निकली और मारपीट की बात सामने आई। सुरक्षा के दृष्टिकोण से दोपहर तक गांव में पुलिस जमी रही। इंस्पेक्टर विनय प्रकाश राय ने बताया कि रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। सोनू वर्मा की तहरीर पर जब्बार, इजहार, दहीस और नीजाम पर घर में घुसकर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। मौके से जब्बार को गिरफ्तार किया गया है। किसी ने फर्जी दंगा होने की सूचना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed