{"_id":"577e8a364f1c1b6f0c7fc00a","slug":"police-inspected-the-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने पोखरे का मुआयना किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी ने पोखरे का मुआयना किया
देवरिया
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पुजारी हत्याकांड में गुरुवार की शाम सात बजे के करीब एसपी पैकौली कुटी पर पहुंचे। उन्होंने पोखरे का निरीक्षण किया। मूर्ति बरामदगी में लगी पुलिस संदिग्धों को थाने से कुटी पर ले गई।
नकडीहा और विशुनपुर गांव से उठाए गए संदिग्धों के परिवारवालों से पुलिस ने पूछताछ की। गुरुवार को जलस्तर के कम होने और पोखरे में मछली होने का हवाला देकर पुलिस ने पानी निकासी का बंद करा दिया। शाम को एसपी प्रभाकर चौधरी, सीओ अजय प्रताप सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने पोखरे का मुआयना किया। मंदिर से जुड़े कुछ लोगों से पूछताछ की गई।
31 मई को पैकौली कुटी के मुख्य पुजारी प्रयाग दास हत्या कर दी गई थी। मंदिर में रखी मूर्ति भी बदमाश लूट ले गए थे। पुलिस ने पहले दो संदिग्धों को उठाया था। जिसमें एक व्यक्ति की नेपाल में ससुराल है। उसके करीबी ने घटना की रात मंदिर के बागीचे में कुछ लोगों को दावत दे रखी थी। दोनों से कई बार पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
इलाके में चर्चा है कि दोनों का पूर्व में पुलिस से कई बार पाला पड़ चुका है लेकिन खातिरदारी के बाद पुलिस उनसे कोई आजतक नहीं उगलवा पाती है। हालांकि पांच दिन पहले इलाके के नकडिहा निवासी एक युवक को पुलिस ने पकड़ा था। पूछताछ के दौरान उसने विशुनपुरा के एक युवक को नाम बताया। पुलिस ने उससे भी पूछताछ की।
बताया जाता है कि नकडीहा निवासी युवक का मामा मंदिर में पुजारी है। पुलिस ने पुजारी को भी हिरासत में ले लिया है। घटना को लेकर नकडीहा निवासी युवक ने पुलिस के सामने घटना की सभी कड़ियों को जोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई है।