फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police action after rite

दंगा के बाद लार मेें अब पुलिस का तांडव

Mon, 17 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया Updated Mon, 17 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
police action after rite
तनाव के चलते तैनात पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
लार में दंगा के बाद अब पुलिस तांडव कर रही है। लार बाजार के अलावा कई गांव के युवक घर से पलायन कर गए हैं। लार कस्बे और मेहरौना में सोमवार को भी पुलिस तैनात रही। एसडीएम और सीओ ने फोर्स के साथ माहौल का जायजा लिया। 
विज्ञापन


पुलिस की चूक से मेहरौना में हुए दंगे से पूरा इलाका दहशत में है। लोग लार या मेहरौना बाजार आने से कतरा रहे हैं। चौक-चौराहों पर सिर्फ खाकी वर्दीधारी ही नजर आते हैं। सोमवार को माहौल थोड़ा समान्य रहा। दुकानें में भी खुली रहीं लेकिन देहात क्षेत्र के लोग बाजार में कम दिखे। 
विज्ञापन


रविवार रात पुलिस लार बाजार, सड़कड़ा, चुरिया समेत कई गांवों में छापामारी की। पुलिस ने लोगों के साथ बदसलूकी भी की। लोगों की बात पर यकीन करें तो मेहरौना बवाल में जो लोग नहीं शामिल थे, पुलिस उनके घर भी दबिश दे रही है। कई निर्दोष लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के भय से लार नगर के अलावा चुरिया, नदौली, गढ़वा गांव के अधिकांश युवक घर से पलायन कर गए हैं। लार के चनुकी मोड़, पिपरा चौराहा समेत कई स्थानों पर पीएसी और पुलिस तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की देर शाम को डीएम अनिता श्रीवास्तव, एसपी मो. इमरान ने मेहरौना गांव में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम राजेेेश प्रसाद तिवारी ने कहा कि लार और मेहरौना का माहौल धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed