फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pick-molded broken collision

पिकअप की टक्कर से ढाला टूटा

Sun, 24 Apr 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 24 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Pick-molded broken collision
भटनी नगर का 116 नंबर रेलवे फाटक चार पहिया वाहन की ठोकर से टूट गया। करीब सवा दो घंटे ट्रेनें प्रभावित रहीं।
 भटनी के 116 नंबर रेलवे ढाला पिकअप की टक्कर से रविवार को टूट गया। इसकी वजह से सवा दो घंटे तक जंजीर बांध कर मेमों पर ट्रेनों को चलाया गया। टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक लेकर फरार हो गया। रेलकर्मियों के प्रयास के बाद रेलवे ढाला को ठीक किया जा सका। 
विज्ञापन

 
भटनी नगर के 116 नंबर रेलवे ढाला सुबह करीब 10.15 बजे गेट मैन ने बंद दिया। ढाला बंद करते समय जल्दबाजी के चक्कर में एक पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। इससे उत्तर तरफ का रेलवे गेट टूट गया। इसके बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। ढाला टूटने की खबर मिलते ही रेलकर्मी वहां पहुंच गए और क्षतिग्रस्त रेलवे ढाला को ठीक करने में जुट गए।
विज्ञापन


इस बीच आम्रपाली एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस डाउन, पैसेंजर और मालगाड़ी को मेमो के जरिए चलाई गई। रेल कर्मचारियों ने 12.30 बजे क्षतिग्रस्त रेलवे ढाला को ठीक किया। इस बाबत प्रभारी स्टेशन अधीक्षक भटनी ने बताया कि पिकअप की टक्कर से रेलवे ढाला टूटा था। दो घंटे बाद ठीक कर लिया गया। इस बीच चार ट्रेनों को मेेमो के जरिए चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed