फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   People's deposits take part in Chitfund Company, Case

लोगों की जमा रकम लेकर भागी चिटफंड कंपनी, केस

Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 13 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
        People's deposits take part in Chitfund Company, Case
Demo Pic - फोटो : google
सलेमपुर। एक चिटफंड कंपनी के वर्कर लोगों का रकम लेकर भाग गए। एक ग्राहक ने एजेंट से संपर्क किया तो रकम दिलाने के बजाए उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने कंपनी के सीएमडी समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है। मईल के बरठालाला निवासी सुरेश प्रसाद कुशवाहा नगर के रामप्रसाद विस्मिल मार्ग निवासी अलंकार नाथ गुप्त के माध्यम से एमबीके (बिजनेस डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड कंपनी) में एक साल पूर्व लाखों रुपये जमा किया।
विज्ञापन


वर्करों ने दोगुना रकम होने की बात कही थी। इसी बीच कंपनी के वर्कर रकम लेकर भाग गए। रकम वापसी के लिए अलंकार नाथ गुप्त से संपर्क किया तो वह पिटाई कर दिए। शिकायत कोतवाली पुलिस से की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नगर के अलंकारनाथ गुप्त, बंगाल के दुर्गापुर निवासी प्रफुल्ल कुंदू, साकेत राय, प्रीतिलता वाडेकर, सकैत ब्रहम्चारी, अंशुमान घोष पर धोखाधड़ी का पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। प्रभारी कोतवाल शशिकांत पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed