{"_id":"582f35604f1c1b57258fe892","slug":"people-clashed-with-guards-at-the-state-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक पर गार्ड से भिड़े लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेट बैंक पर गार्ड से भिड़े लोग
देवरिया
Updated Fri, 18 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में एसबीआई की शाखा पर गार्ड द्वारा रुपया लेकर लाइन लगाने को लेकर हंगामा करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/पकड़ी बाजार। नोट की किल्लत को लेकर बैंकों में अराजकता का माहौल है। नोट के लिए लाइन लगा रहे लोग अब मारकाट पर उतार आए हैं। 1000-500 के नोट बंद होने के बाद अफरा-तफरी का माहौल शांत होने के बजाए बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को नगर के बैंकों और एटीएम पर कई बार हंगामा हुआ।
लोग लाइन तोड़ने पर एक-दूसरे से भिड़ गए। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा पर उमड़ी भीड़ ने जमकर हंगामा किया। लोग गार्ड से भिड़ गए। लोगों ने बैंक के गार्ड पर रुपया लेकर लाइन में लोगों को घुसाने का आरोप लगाया। लोगों ने बैंक कर्मचारियों पर तीन घंटे काम काज बंद कर मटरगश्ती करने का भी आरोप लगाया। नगर के विजयशंकर जायसवाल, रमापति शुक्ला, बेलवा के अमित ने कहा कि वह सुबह से लाइन में लगे हैं। बैंक गार्ड 50 रुपये लेकर लोगों को बैंक में भेज दे रहा है।
यूनियन बैंक पर रुपया लेने को लेकर लाइन में लगे लोगों से पुलिस की झड़प हो गई। हंगामा देख लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बैंक और एटीएम पर भीड़ के कारण खजुहा से इमामबाड़ा चौराहा करीब दो घंटे तक जाम रहा। उधर, पकड़ी बाजार लगन में नोट की किल्लत से किसान और शादी वाले घरों को परेशान होना पड़ रहा है। शादियों के कार्ड दिखाने पर भी बैंक मैनेजर रुपया नहीं दे रहे। पकड़ी बाजार के बरडीहा अली गांव के रहने वाले गोपाल भुज के बेटे शादी 23 नवंबर को है। बेटे का बारात ले जाने के लिए उनके घर रुपये नहीं है।
विज्ञापन
तीन दिनों से बैंक का चक्कर काटने के बाद शुक्रवार को भी नहीं रुपया नहीं मिला। उन्होंने कहा कि बैंक कर्मचारी शादी का कार्ड दिखाने पर भी रुपया नहीं दे रहे। ऐसे में उन्हें बेटे की अब बारात ले जाने की चिंता बढ़ती जा रही है। कहा कि कर्ज पर भी रुपया नहीं मिल रहा। किसी तरह तिलक का काम तो चल गया, पर शादी के लिए बारात ले जाना मुश्किल लग रहा है।