फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One killed in the accident, six injured

हादसे में एक की मौत, छह घायल

Mon, 14 Nov 2016 10:51 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 14 Nov 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
One killed in the accident, six injured
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
देवरिया। कई जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्नान कर लौट रहीं महिलाओं समेत पांच लोग टेंपो पलटने से घायल हो गए। कई लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामपुर कारखाना कस्बा निवासी मोहम्मद अब्दुल्लाह सोमवार शाम पांच बजे के करीब चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच टेंपो ने ठोकर मार दी। उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टर ने घायल को मृत घोषित कर दिया। रुद्रपुर रहियहवा से कुछ महिलाएं और पुरुष कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए  पैकौली गई थीं। सभी टेंपो से घर लौट रहे थे। कोतवाली के उसरा के पास टेंपो पलट गई। धरमी देवी, किसुनदेव, मंजू, बैजंती, राजेन्द्र सहित अन्य लोग घायल हो गए। कुशीनगर, रामकोला लाला छपरा गांव निवासी सुमित सिंह मित्र धीरज सिंह के साथ देवरिया आए थे।
विज्ञापन


सोमवार शाम वह  लौट रहे थे। रामपुर कारखाना सिरसिया के पास कसया की तरफ जा रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में  सुमित सिंह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात कही। पुलिस ने घायल के घर पर सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed