फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Obscene gesture to the driver's beating

अश्लील इशारे करने पर चालक की पिटाई

Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sun, 25 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Obscene gesture to the driver's beating
महिला से गैंगरेप
देवरिया। शहर के भटवलिया चौराहे पर युवती से अश्लील इशारा करना एक चालक को महंगा पड़ गया। लोगों ने जमकर धुनाई कर उसे कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। युवती ने तहरीर नहीं दी, इसके चलते पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शनिवार की दोपहर में बारिश हो रही थी। बारिश से बचने के लिए एक युवती दुकान के सामने खड़ी थी।
विज्ञापन


उसी दौरान एक टैक्सी चालक वहां आया। टैक्सी रोककर वह युवती को अश्लील इशारा करने लगा। युवती उसकी ओर ध्यान नहीं दे रही थी। इसके चलते चालक की हरकत बढ़ती चली गई। पहते तो युवती ने उसे मना किया फिर चप्पल निकालकर मारने की धमकी दी। इसके बाद भी चालक नहीं माना। युवती के चिल्लाने पर आसपास के लोग आए और चालक की जमकर धुनाई की।
विज्ञापन



युवती की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया। युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी है। सदर कोतवाल अनिल पांडेय का कहना है कि हिरासत में लिया गया चालक युवकी को अश्लील इशारा कर रहा था। उसके शोर मचाने पर लोगों ने चालक की पिटाई की है। युवती ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed