फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notorious rogues ready Horoscope

कुख्यात बदमाशों की कुंडली तैयार

Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 28 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Notorious rogues ready Horoscope
लूटकर भागते बदमाशों ने दरोगा को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया के  जेल में विद्रोह फैलाने वाले बदमाशों की कुंडली तैयार हो गई है।
विज्ञापन

सभी के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। जेल में आगजनी, तोड़फोड़ और जेल अधीक्षक के साथ राइटर के जान मारने की कोशिश करने वाले 17 नामजद बंदियों को दूसरे जेल में भेजने की तैयारी चल रही है। बकायदे इसकी रिपोर्ट तैयार हो गई है। विवाद करने वाले अधिकांश बदी बाहरी जिलों के है जो कई बार जेल में बवाल कर चुके हैं। 
सूत्रों की माने तो शासन से अनुरोध कर ऐसे सभी बदमाशों को पश्चिम यूपी में भेजने की तैयारी चल रही है।

जेल में बवाल और आगजनी के बाद बुधवार को सामान्य तौर पर प्रशासन ने काम किया। सूत्रों के अनुसार, जेल में फायरिंग, बवाल, और आगजनी की पूरी रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट में बंदियों के उत्पात के बाद शांति बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने का जिक्र किया गया है। कुल मिलाकर जिला पुलिस, जेल पुलिस और जिला प्रशासन को रिपोर्ट में क्लीन चिट मिल गई है। उधर, विवाद के बाद करीब चार सौ अज्ञात बंदियों की शिनाख्त में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन

जेल में बवाल के बाद मंगलवार की देर रात प्रभारी कारपाल ओपी यादव ने कोतवाली में तहरीर दी कि शाहआलम, विशाल सिंह, सन्नी मिश्रा, रवि साहनी, अद्या निषाद ने बैरक नंबर एक दो के हाते में राइटर धनवंतरी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। एक से छह के सभी बंदी जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सभी जेल में सुविधा को लेकर दबाव बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बंदी रक्षक जगरनाथ यादव ने सेट से सूचना दी कि उसे कुछ बंदियों ने बंधक बना लिया है। जेल में बंदियों ने जमकर उत्पात मचाया। सरकारी अभिलेेख जला दिया और जेल अधीक्षक पर हमला करने की कोशिश की। पुलिस ने 12 राउंड फायरिंग की।

बंदियों की तरफ से जेल में काफी नुकसान पहुंचाया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाहआलम, विशाल सिंह, सनी मिश्रा, रवि साहनी, अद्या निषाद, सुनील सिंह, रविन्द्र, मनोज राय, विजय यादव, विजय जायसवाल, अती सिंह, प्रभाकर मिश्र, सुरेन्द्र यादव, जितेन्द्र पांडेय, बबलू उर्फ  मिथलेेश सिंह, बबल उर्फ शिवतुल्ला और जितेन्द्र के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, आगजनी, लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। इसके अलावे तीन से चार सौ अज्ञात लोगों को घटना में आरोपी बनाया गया है।

जेल में बवाल के बाद कराई गई वीडियोग्राफी से अज्ञात बदमाशों की पहचान होगी। पूरे मामले की विवेचना कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक राणा देवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। सूत्रों की माने तो नामजद बदमाश हत्या, रंगदारी, लूट और डकैती जैसे जघन्य अपराध में आरोपी हैं। उपद्रवियों ने जेल अधीक्षक को निशान क्यों बनाया। जांच डीआईजी कर रहे हैं। विवाद के बाद उन पर खतरा बढ़ गया है।

पीएससी के अलावा दो थानेदारों की ड्यूटी लगाई जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed