{"_id":"b42fd8517ead7c84aac89e24ed7bf8a6","slug":"molestaion-case-against-inspector-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sun, 03 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच के इन्वेस्टीगेशन सेल में तैनात इंस्पेक्टर मो. असलम सिद्दीकी की पत्नी ने पति पर प्रताड़ित करने और दूसरी महिला से विवाह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने साक्ष्य के रूप मेें वीडियो और फोटो को सीडी के जरिए डीएम को भेजा है। साथ ही प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
लखनऊ के हुसैनगंज स्थित बाग ऐना बीबी की रहने वाली निशान परवीन ने पत्र में कहा है कि उनकी शादी मो. असलम सिददीकी के साथ हुआ है। उनका एक बेटा भी है। वर्ष 1995 में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद उसे घर से निकाल दिया। महिला ने प्रधान पारिवारिक न्यायालय में भरण पोषण का वाद दायर किया। कोर्ट ने प्रतिमाह भरण पोषण की रकम अदा करने का निर्देश दिया। मो. असलम सिददीकी ने कोर्ट के निर्णय के विरुद्ध हाईकोर्ट खंडपीठ लखनऊ के समक्ष रिवीजन दाखिल किया। हाईकोर्ट ने मो. असलम को रकम जमा करने का आदेश दिया। रकम जमा न करने पर उनके विरुद्ध रिकवरी वारंट और वेतन से कटौती का आदेश जारी हुआ। महिला का कहना है कि इसके बाद उसके पति ने उसे खुश रखने और बच्चे का सही तरीके से परवरिश का भरोसा देकर सुलह कर लिया। इसके बाद उसे विदा कराकर लखनऊ आवास पर ले गए। लेकिन वह अपनी बातों से मुकर गए। महीने भर बाद प्रताड़ित करने लगे। महिला का कहना है कि उसने देवरिया आकर जब अपने पति के बारे पता किया तो पता चला कि उसके पति के साथ एक महिला रहती है। उनके साथ पांच बच्चे भी हैं। महिला ने आरोप लगाया है कि पति ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया। साथ ही नौकरी में रहते दूसरा विवाह कर लिया। पति के प्रभाव में कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।