{"_id":"5900d4784f1c1bb526c0c926","slug":"mobile-battery-fire-burn-fire-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की बैट्री फटने से घर में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल की बैट्री फटने से घर में लगी आग, सामान जला
देवरिया
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल की बैट्री फटने से घर में लगी आग से जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घांटी बाजार । एक गांव में मोबाइल की बैट्री ब्लास्ट होने से घर में आग लग गई। इससे घर में सो रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आग में एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
भटनी थानाक्षेत्र के मोतीपुर भुवाल गांव निवासी सुभाष जायसवाल का बेटा सच्चितानंद जायसवाल मंगलवार की रात घर के एक कमरे में मोबाइल चार्ज में लगाकर बाहर सोने चला गया। अचानक रात में मोबाइल की बैट्री ब्लास्ट हो गई। इसकी आवाज सुनकर लोगों की नींद खुल गई।
लोग अभी कुछ समझ पाते कि कमरे के अंदर से आग की लपट निकलती हुई दिखाई दी। यह देख घरवालों ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। घर में रखा एक लैपटॉप, चार मोबाइल, होम थियेटर समेत एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लोगों के एक घंटे प्रयास के बाद आग बुझाई जा सकी। लोगों ने बताया कि आग लगने पर अग्निशमन विभाग को फोन किया गया लेकिन वाहन नहीं पहुंचा।