फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Millions theft of houses and shop

मकान और दुकान में लाखों की चोरी

Sun, 15 Nov 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sun, 15 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन

मकान और दुकान का ताला तोड़कर चोर नगदी सहित लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। घटना कोतवाली और तरकुलवा इलाके में हुई। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। दुकान में इस वर्ष तीन बार चोरी की वारदात हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

कोतवाली थानाक्षेत्र के बरियापुर खास निवासी उमेश विश्वकर्मा की इंटर कॉलेज के पास जनरल स्टोर की दुकान है। रात किसी समय दुकान का ताला तोड़कर अंदर पहुंचे और काउंटर में रखा नगदी सहित पचीस हजार रुपये का सामान चुरा ले गए। सुबह दुकानदार को घटना की जानकारी हुई। 

उसने सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि एक वर्ष में तीन बार दुकान में चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। तहरीर के आधार पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

जबकि तरकुलवा थानाक्षेत्र के बसंतपुर धूसी निवासी लल्लन कुशवाहा का परिवार शनिवार की रात घर में सो रहा था। रात किसी समय मकान के अंदर पहुंचे। 

घर में रखा नगदी सहित एक लाख रुपये का सामान चुुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी घरवालों को हुई। गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने मामले की जांच की। पीड़ित ने एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। एसओ आलोक सोनी ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed