फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mid knockout murder, two arrested

अधेड़ को पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 10:54 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 18 Oct 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Mid knockout murder, two arrested
Murder
भाटपाररानी। दो परिवारों के बीच चली आ रही रंजिश ने सोमवार की रात खूनी रूप ले लिया। लाठी-डंडे और चाकू से वारकर आस मोहम्मद की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव का माहौल गरम है।
विज्ञापन


पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना खामपार के करौंदा गांव में घटी। गांव के आस मोहम्मद और रविंद्र यादव के परिवार के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही थी। एक पक्ष की बकरी दूसरे पक्ष के खेत में चली गई। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी फिर लाठी-डंडे और चाकू निकल आए।
विज्ञापन


आस मोहम्मद पक्ष ने रविंद्र को चाकू से मारकर घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से आस मोहम्मद पर हमला बोल दिया। आस मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके दोनों हाथ पैर और सिर में चोटें आईं थीं। परिवार के लोग आस मोहम्मद को घायलावस्था में लेकर रात में ही पीएचसी पर लाए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां स्थिति बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मारपीट में दूसरे पक्ष के रविंद्र, वीरेंद्र, हरेंद्र और अमर सिंह घायल हो गए। उनका इलाज पीएचसी पर हुआ। थानाध्यक्ष एके ओझा ने बताया कि मृतक के बेटे नसरूद्दीन की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। हत्यारोपी रविंद्र यादव और अमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed