फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Microfinance company of women threw stones at

माइक्रोफाइनेंस कंपनी पर महिलाओं ने पथराव किया

Fri, 23 Dec 2016 10:52 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 23 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Microfinance company of women threw stones at
माइक्रोफाइनेंस कार्यालय के दफ्तर पर महिलाओं ने पथराव किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। माइक्रोफाइनेंस कंपनी से कर्ज लेने वाली महिलाओं ने वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कंपनी के कार्यालय पर पथराव किया। आरोप लगाया कि कंपनी के एजेंट वसूली के नाम पर गुंडागर्दी कर रहे है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


माइक्रो फाइनेंस के खिलाफ पिछले कई दिनों से आंदोलन चल रहा है। महिलाएं कलेक्ट्रेट में विशाल धरना प्रदर्शन भी कर चुकी है। इसी क्रम में शुक्रवार को महिला एकता शक्ति की अध्यक्ष मन्नू तिवारी ने नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं माइक्रो फाइनेंस कंपनी पर पहुंची। महिलाओं ने वहां मौजूद कंपनी के अधिकारियों से वसूली के दौरान एजेंटों की ओर से की जा रही अभद्रता की शिकायत की।
विज्ञापन


इसी दौरान कहा सुनी होने लगी। महिलाएं नाराज हो गई और कंपनी कार्यालय पर पथराव शुरू कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। इस दौरान महिलाओं ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा   दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed