{"_id":"576c1e014f1c1bd632b47fff","slug":"married-woman-beaten-and-thrown-out-of-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ी तिवारी गांव की रहने वाली एक विवाहिता को ससुरालियों में दो माह के अंदर ही मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसकी शादी मईल थाना क्षेत्र के भट्ठा चौराहा पर हुई थी। विवाहिता अपने मायके पहुंचकर थाने में सास,ससुर, देवर और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तरहरीर दी है।
घटना 30 मई की रात ही है। ससुराल वालों के घर से निकाल देने के बाद उसे गांव के दूसरे आदमी के दरवाजे पर रात काटनी पड़ी थी। पकड़ी तिवारी गांव के राम प्रवेश यादव की बेटी पुष्पा की शादी दो माह पहले भट्ठा चौराहा निवासी शारदा के बेटे अजय से हुई थी। बकौल पुष्पा उसके पिता ने धूम धाम से दहेज देकर शादी की थी। ससुराल जाने के बाद कुछ दिनों तक तो उन लोगों ने अच्छा व्यवहार किया। लेकिन एक सप्ताह बीतते ही सास,ससुर और देवर के तेवर बदलने लगे। आरोप है कि उन लोगों ने उसके पिता को कम दहेज देने पर बुरा भला कहना शुरू किया।
रोज के ताने से आजिज पुष्पा ने जब विरोध किया तो सबने मिलकर मारा पीटा। मार सह कर वह लोकलाज के भय से से ससुराल में पड़ी रही। विवाहिता ने बताया कि 30 मई की रात उन लोगों ने हद कर दी। बिना किसी गलती के सबने मिलकर उसे जमकर पीटा। मारपीट कर ससुराल वालों ने घर के बाहर निकाल दिया। वह रात भर गांव के एक आदमी के दरवाजे पर रही। सुबह किसी तरह अपने मायके पकड़ी तिवारी आई। मायके आने के बाद भी संबंध को सुधारने का प्रयास किया। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग उसे अपनाने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
लड़की के अनुसार ससुराल वाले उसके पिता से दहेज में भारी रकम मांग रहे है। उन्हें दहेज में तीन लाख रुपये दिया गया है लेकिन वह और रकम मांग रहे हैं। विवाहिता ने मदनपुर थाने में तहरीर देकर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि तहरीर मिली है पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी।