फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Married suicide by hanging himself

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Thu, 15 Oct 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Thu, 15 Oct 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

फांसी लगाकर खुदकुशी करने वाली महिला का शव रात भर कमरे में लटकता रहा। मायके वालों के आरोप लगाने और घर में किसी के मौजूद न होने के चलते महिला का शव सुबह मजिस्ट्रेट की निगरानी में उतरवाया गया।

 कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

कुशीनगर, तुर्कपट्टी के हरिशचंद्र सिंह ने नौ माह पहले अपनी बेटी नेहा की शादी शहर के इंदिरानगर मोहल्ला के राकेश सिंह से की थी। मंगलवार की शाम नेहा से मिलने उनका रिश्तेदार घर पहुंचा था तो ताला बंद था। नेहा  का फोन भी नहीं उठ रहा था। अंदेशा होने पर रिश्तेदार ने सूचना पुलिस को दी।

 पुलिस पहुंची और मकान का मुआयान किया। इस दौरान मायके से आए लोगों ने हत्या और साजिश का आरोप लगाया। कमरे में नेहा की लाश फंदे से लटकती देेखकर अपाची सिपाही  लौट गए। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने रात में पूरे मकान की वीडियोग्राफी कराई और कमरे में ताला बंद करा दिया।

 सुबह तहसीलदार की मौजूदगी में कमरे का फाटक तोड़ा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। विवाहिता की दोनों कलाई कटी थी। कमरे से सुसाइट नोट मिला। पुलिस विवाहिता के डायरी की तलाश कर रही है। 

इंस्पेक्टर गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि मायके वाले हत्या की बात कह रहे थे।

 चुनाव के कारण अधिकारी व्यस्त थे। सुबह तहसीलदार की मौजूदगी में फाटक को तोड़ा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर सुसाइट नोट मिला है। पति सहित चार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed