फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Many demand for the arrival of the prison

जेल पहुंचते ही कर डाली कई डिमांड

Mon, 03 Apr 2017 10:15 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 03 Apr 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Many demand for the arrival of the prison
जिला कारागार में ट्राॅली बैग में अतीक अहमद का सामान लेकर जाते युवक। - फोटो : अमर उजाला
रवि राय
विज्ञापन

देवरिया। इलाहाबाद की नैनी सेंट्रल जेल से देवरिया जिला कारागार लाए गए बाहुबली पूर्व सांसद ने पहले ही दिन जेल प्रशासन से कई तरह की सुविधाओं की मांग की है। करीब चार घंटे तक जेल में आराम करने के बाद अतीक अहमद ने जेलर के सामने डिमांड कर डाली। सूत्रों ने बताया कि अतीक ने इनवर्टर, मच्छरदानी के अलावा अलग से कमोड लगाए जाने की मांग जेलर से की है। भोजन के लिए भी उसने अगल से व्यवस्था करने पर जोर दिया है। अतीक ने अपनी यह मांगें उस समय रखीं, जब जेल अधीक्षक रंग बहादुर पटेल एसपी मोहम्मद इमरान से सुरक्षा को लेकर मंत्रणा कर रहे थे।

इससे पहले सोमवार की सुबह जब सफेद कुर्ता और सिर पर पगड़ी बाधे अतीक देवरिया जेल पहुंचा तो उसके हाथ खाली थे। पुलिस भी उसे खाली हाथ अंदर ले गई। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी के इशारा करने पर एक लग्जरी वाहन मुख्य गेट तक पहुंचा। गाड़ी के अंदर से दो ट्राली बैग में रखा सामान जेल के अंदर पहुंचाया गया। सूत्रों ने बताया कि बैग में कालीन, कपड़े सहित अतीक के रोजमर्रा के सामान थे। सारा सामान तलाशी के बिना ही जेल के भीतर चला गया। सुरक्षा में हुई इस चूक को जिला प्रशासन हलके में ले रहा है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर में कई जगहों पर अतीक के लोग डेरा जमाए बैठे हैं। इलाहाबाद के नंबर वाली गाड़ियां शहर के विभिन्न मोहल्लों, होटलों के पास देखी जा सकती हैं। आलम यह है कि रविवार को अतीक के जेल पहुंचने से पहले ही किसी ने उससे मुलाकात की पर्ची तक लगा दी थी। अतीक के आने के बाद एसपी ने दिन में तीन बार जेल परिसर की चेकिंग का निर्देेश दिया है। सुबह सात बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक जेल चौकी प्रभारी, कोतवाल और सीओ फोर्स के साथ संदिग्धों की चेकिंग  करेेंगे। वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये अतीक की पेशी अदालत में होगी।   उसके लिए सुरक्षा घेरा तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जेल के बैरक से लेकर मुख्य गेट और चेकिंग  वाले जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। मोबाइल फोने से बातचीत न हो इसके लिए जैमर की व्यवस्था की जा रही है। इलाहाबाद जेल में अतीक का फोटो वायरल होने की घटना को देखते हुए देवरिया जेल प्रशासन खासतौर पर सर्तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed