{"_id":"58efae114f1c1bc342cf6c6a","slug":"liquor-smuggler-arrested-absconding-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब तस्कर गिरफ्तार सरगना फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब तस्कर गिरफ्तार सरगना फरार
देवरिया
Updated Thu, 13 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर में पकड़े गए शराब तस्करों को मेडिकल कराने ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नकली शराब लेकर कार से बिहार जा रहे दो तस्करों को पुलिस टीम ने सलेमपुर में दबोच लिया। जबकि इसमें सवार शराब तस्करों का सरगना तारबाबू यादव भागने में सफल रहा। पुलिस ने कार से 1305 शीशी शराब बरामद किया।
सरगना की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। जिले में नकली शराब का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लंबे दिनों से सलेमपुर के रास्ते बिहार में नकली शराब की तस्करी होती थी। लेकिन बुधवार की रात क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक कार में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं सरगना तारबाबू यादव भाग निकला। पुलिस ने भठवा धर्मपुर में घेराबंदी कर भाग रहे तस्करों को पकड़ा। तलाशी के दौरान कार में 29 पेटी यानी 1305 शीशी नकली शराब मिली। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों की पहचान गुठनी थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी अंतेश कुमार यादव बनकटा थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव निवासी रणविजय यादव के रूप में किया।
विज्ञापन
पुलिस की माने तो नकली शराब तस्करों का सरगना बनकटा के रुस्तम बहियारी गांव के पूर्व प्रधान है जो गिरोहबंद अपराधी तारबाबू है। कई थानों की पुलिस ने तारबाबू की गिरफ्तारी के लिए उसके घर दबिश दिया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पुलिस इस मामले में तारबाबू और गिरफ्तार हुए तस्करों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया गया।