{"_id":"57c473544f1c1bb3672cb47b","slug":"leaving-school-teacher-molest","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल जा रही शिक्षिका से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल जा रही शिक्षिका से छेड़छाड़
देवरिया
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दुस्साहसिक मनचलों ने चली स्कूल बस में शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर मनचले मारपीट पर उतारू हो गए। पीड़ित शिक्षिका ने स्कूल पहुंचकर मामले की जानकारी प्रिंसिपल को दी। जिसके बाद स्कूल प्रशासन हरकत में आया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शहर की रहने वाली कई युवतियां स्कूल बस से घटैलागाजी इलाके में एक विद्यालय में पढ़ाने जाती हैं।
आरोप है कि इलाके के कुछ मनचले बस में सवार होकर शिक्षिकाओं के साथ छेड़खानी करते हैं। जिससे विवाद की स्थिति पैैदा हो जाती है। सोमवार को स्कूल बस में शिक्षिकाएं सवार थीं। आरोप है कि इलाके के कुछ मनचले गाड़ी में जबरदस्ती चढ़ गए और उन्होंने एक शिक्षिका के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बस में सवार कुछ छात्राएं भी असहज हो गई।
बस में सवार लोगों ने विरोध किया तो आरोपी भागने में सफल हो गए। उनकी संख्या चार से अधिक थी। शिकायत के बाद प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
शिकायत के बाद आरोपी पक्ष के लोग लामबंद होकर प्रिंसिपल पर दबाव बनाने लगे। शाम को स्कूल प्रशासन और आरोपी पक्ष के कुछ लोगों ने आपस में वार्ता शुरू की। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रिंसिपल की तहरीर मिली है।