फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   kushinagar youth suicide

कुशीनगर के युवक ने फंदा लगा जान दी

Wed, 08 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 08 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
kushinagar youth suicide
लाश का पंचनामा करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। कुशीनगर के एक युवक ने बंद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरवाजा नहीं खुलने पर साथियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फाटक तोड़ा तो अंदर पंखे से युवक की लाश लटक रही थी। यह देखकर लोग दंग रह गए। युवक की पहचान वोटर आईडी कार्ड के जरिए पुलिस ने की।
विज्ञापन



कुशीनगर, पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिल नगर निवासी अजय प्रसाद मद्धेशिया का 22 वर्षीय बेटा दीपक मद्धेशिया सलेमपुर नगर के भठवा धर्मपुर वार्ड में संदीप कुमार के मकान में अपने साथियों के साथ किराए पर रहता था। वह नगर के हरैया वार्ड के प्रिया हेल्थ सेंटर पर कंपाउंडर का काम करता था।
विज्ञापन


इसके साथ के कुछ युवक दवा बिक्री और अन्य काम करता था। रोज की तरह मंगलवार की सुबह भी सभी साथी हेल्थ सेंटर पर काम करने चले गए। लेकिन दीपक नहीं गया। दोपहर में करीब एक बजे भोजन करने के लिए इसका साथी आरिफ आया तो अंदर से दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने इसके मोबाइल पर कई बार फोन किया और आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने इसकी जानकारी आस-पास के लोगों और मकान मालिक को दी। लोगों ने सीढ़ी के माध्यम से रोशनदार से देखा तो अंदर दीपक की लाश फंदे से लटक रही थी।

इसकी जानकारी लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। वहां पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से फाटक तोड़ा। पंखे की कुंडी में गमछे से लटक रही लाश को नीचे उतारा। युवक के पाकेट से दो मोबाइल और पर्स मिला।


इसकी मदद से पुलिस ने युवक की पहचान की और घर वालों सूचना दी। इस बाबत एसएसआई अशोक कुमार यादव ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आत्महत्या  का कारण मालूम नहीं हो पा रहा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed