{"_id":"57a4c45e4f1c1bb5602ba01a","slug":"kidnapped-young-man-stabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा कर चाकू से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को अगवा कर चाकू से हमला
देवरिया
Updated Fri, 05 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। चिरैया ढाले के पास से बाइक से लोगों ने एक युवक को अगवा कर लिया। कसया रोड पर एक मकान में बंधक बनाने के बाद उसकी जमकर पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक युवक को मुक्त कराया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के रघवापुर से एक युवक गांव के युवक के साथ एक माह पहले चली गई थी। केस दर्ज होने के बाद गांव में तनाव था। विवाद से बचने के लिए युवक पक्ष के लोग अलीनगर मोहल्ले में रिश्तेदार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को रघवापुर निवासी जावेद पुत्र जाकिर शेख अबबूबकरनगर मोहल्ला में अपने रिश्तेदार के घर गया था। वह अपने मित्रों के साथ अलीनगर मोहल्ले में जा रहा था।
गोरखपुर ओवरब्रिज, चिरैया ढाले के पास स्कूटी पर सवार दो लोगों ने जावेद को रोक लिया और लड़की भगाने वाले प्रकरण को लेकर विवाद करने लगे। जावेद के साथ मौजूद उसके मित्र तहजीब ने विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। आरोपी जावेद को खींचकर रेलवे लाइन के उस पार ले गए और स्कूटी पर बैठाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने जावेद पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके अंगुली कट गई। गले रेतने का प्रयास किया। इस दौरान जावेद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
आरोपियों ने उसके दोस्त तहजीब को पकड़ लिया और स्कूटी पर बैठाकर कसया रोड रघवापुर की एक मकान में ले गए और बंधक बना लिया। आरोपियों ने बाहर से ताला बंद कर दिया। सुबह दस बजे के करीब दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद स्थानीय लोग घबरा गए। उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। कोतवाली पुलिस कसया रोड पहुंची बंधक बनाए गए तहजीब को मुक्त कराया।
इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाल अनिल पांडेय ने बताया कि तैय्यब के घर की लड़की गांव के युवक के साथ चली गई थी। इस बात को लेकर लोगों ने जावेद पर चाकुओं से हमला कर दिया और तहजीब को बंधक बना लिया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेेल भेजा जाएगा।