{"_id":"5b01b6f24f1c1be8408b6982","slug":"kahanv-village-four-stolen-in-one-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात चोरों ने कहांव के चार घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात चोरों ने कहांव के चार घरों को बनाया निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
Updated Sun, 20 May 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
मईल के कहांव गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
मईल। क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोरी की घटना रोकने के लिए मईल पुलिस रातभर क्षेत्र में गस्त करती रही। बावजूद चोरों ने शनिवार की रात कहांव गांव के चार घरों को खंगाल दिया। चोर लाखों का गहना व नगदी लेकर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस वारदात की जांच में जुट गई है।
चोरी की पहली वारदात कहावं गांव निवासी रामदयाल के घर हुई। चोर दरवाजे के रास्ते घुसकर कमरे का ताला तोड़ कर बीस हजार रुपये नगद और एक लाख का गहने चुरा ले गए, वहीं अरविंद कुशवाहा के घर से तीन हजार की चोरी की। जबकि 200 मीटर दूर शिवमंगल गुप्ता के घर में पीछे के रास्ते घुस कर उनके कमरे का ताला तोड़ कर उसमे रखे जमीन खरीदने के लिए 8 लाख नकद व 6 लाख का उनकी बहू, पत्नी व बेटी का जेवरात उठा ले गए। इसके अलावा उनके बगल के बेचु गुप्ता के घर में घुसकर 20 हजार नकद और 2 लाख के गहने चुरा ले गए। शिवमंगल गुप्ता का कहना है कि हम पास के ही कमरे के पास सोये थे। मुझे नशीला पदार्थ सुंघा दिया था। जिससे सुबह तक नींद नहीं खुली। इस बावत प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि घटना का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा।