फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Just drag the young man kidnapped

बस से खींच कर युवक को किया अगवा

Sun, 11 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 11 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Just drag the young man kidnapped
घायल शख्स। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर से बस से घर लौट रहे दो युवकों को स्कार्पियो सवार मनबढ़ों ने बैतालपुर के पास रोक कर जमकर पीटा। विरोध करने पर फायरिंग भी की। एक युवक को अगवा कर लिया। साथी ने पुलिस को सूचना दी। अगवा युवक अचेत हालत में परिजनों को मिला।
विज्ञापन

अबूबकर नगर का आमिर फारूखी और भटवलिया निवासी विक्की तिवारी लखनऊ में पढ़ाई करते हैं। शनिवार रात दोनों इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर पहुंचे। रात 11 बजे के करीब बस से घर के लिए चले, बैतालपुर के पास स्कार्पियो सवार मनबढ़ों  ने बस रोक कर आमिर और विक्की को नीचे खींच कर पिटाई करने लगे, इसी दौरान छात्र संघ चुनाव की तैयारी में जुटे एक युवक ने फायरिंग कर दहशत पैदा कर दी। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले मनबढ़ आमिर को गाड़ी में बैठा कर भाग निकले। आरोपियों के चंगुल से छूटे विक्की ने पुलिस कंट्रोल रूम और फारूखी के परिजनों को घटना की सूचना दी। अगवा युवक की तलाश में पुलिस रात भर भटकती रही है। रात दो बजे के करीब आमिर के मोबाइल से परिजन के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बांसगांव लोकेशन बताया। घर के लोग मौके पर पहुंचे और आमिर को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। आमिर ने बताया कि फेसबुक पर कमेंट लिखने को लेकर शहर के कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। अगवा करने के दौरान उसे बंधक बनाया गया और उसके नाजुक अंग में पेट्रोल भी डाला गया। युवक की हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरीबाजार के एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि बैतालपुर में मारपीट की सूचना मिली थी। फायरिंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर मिली तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed