फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Just crushed the student death 3

बस ने छात्र को कुचला, मौत

Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 10 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Just crushed the student death 3
घ्‍ाायल चालक - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/बस्ती। दिल्ली से गोरखपुर जा रही देवरिया डिपो की बस कोतवाली क्षेत्र के जिगिना चौराहे के पास बेकाबू हो गई। बस ने साइकिल से स्कूल जा रहे 10 वर्षीय छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन



गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ की तथा ड्राइवर को पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में मुंडेरवा-बस्ती मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस को जाम हटवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बस चालक देवरिया जिले के बाघापार थाने के गौरी बाजार निवासी प्रमोद कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शनिवार सुबह देवरिया डिपो की यूूपी 53सीटी- 2369 बस दिल्ली सेेे लौट रही थी। करीब सात बजे रोडवेज से निकलकर बस आगे बढ़ी। करीब तीन किमी आगे जिगिना चौराहे केे पास बस ने साइकिल सवार 10 वर्षीय दुर्गेश को चपेट में ले लिया। पहिए के नीचे दबने से दुर्गेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से भड़के ग्रामीणों ने चालक को बस से  उतर लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का गुस्सा देख बस का परिचालक व यात्री मौके से खिसक गए। इस बीच सूचना पाकर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, एसएसआई रोहित प्रसाद, चौकी इंचार्ज गांधीनगर पंकज कुमार  पांडेय मौके पर पहुंच गए। बीच-बचाव कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया और  घायल चालक को जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed