फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   innocent found dead in sarayu , three cases of murder

सरयू में मिला मासूम का शव, तीन पर हत्या का केस दर्ज

Tue, 13 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज
अमर उजाला ब्यूरो/ बरहज Updated Tue, 13 Oct 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 नगर के आजाद दक्षिणी निवासी नफीस अहमद के बेटे नदीम अहमद का शव सोमवार को सरयू में मिला। नदी में जाल से तलाश के बाद नदीम को इलाज के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। 

जहां डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की है।


आजाद नगर दक्षिणी निवासी नफीस अहमद के बेटे नदीम अहमद का शव सरयू नदी में जाल से तलाश के बाद मिला। पुलिस ने नफीस अहमद राजू की तहरीर पर आजाद नगर दक्षिणी निवासी खुर्शेद आलम उसके बेटे जावेद अहमद और खुर्शेद आलम के लड़की के बेटे नूर आलम पर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज की है।

 आरोप हैं कि मासूम नदीम अहमद की इन लोगों ने साजिश कर सोमवार को सरयू नदी में डूबोकर हत्या कर दी। रविवार की रात इन दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई थी।

 मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस भी दर्ज किया है। जिसके बाद सोमवार को यह वारदात हो गयी।  सीएचसी पर कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने मासूम के शव को करीब दो घंटे तक रोके रखा। सीओ सुधीर शर्मा के समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद लोग माने। 

जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष परमा शंकर यादव ने बताया कि तीन लोगों पर हत्या और साजिश रचने का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वही तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी को बुला लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed