फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   in fair dancer with assault

मेले में नाचने को लेकर मारपीट

Sat, 12 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 12 Dec 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

पीड़िया दहवाने पटनवापुल पर कई महिलाएं नाचने को लेकर आपस में भिंड़ गई। विवाद के बाद मारपीट शुरू हो कई। जिससे मेले में भगदड़ मच गई।

 मनचलों की करतूत सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला कुछ और निकला। पुलिस ने महिलाओं को समझाकर मामले को शांत किया। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है।

रामपुर कारखाना इलाके की रहने वाली महिलाएं और युवतियां पीड़िया दहवाने के लिए पटनवापुल पर पहुंची थीं। शनिवार भोर में सैकड़ों की भीड़ नदी के तट पर जुटी थी। 

नदी के किनारे डांस का कार्यक्रम चल रहा था। फरमाइसी गीत को लेकर महिलाओं के दो पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। 

महिलाएं और युवतियां एक दूसरे पर टूट पड़ी। जिससे मेले में भगदड़ मच गई। लोगों ने आंशका जताई कि छेड़खानी को लेकर मारपीट हुई है। कई घंटे तक बात समझ में नहीं आई। 

पुलिस के पहुंचने के बाद मामला खुल गया। दोनों पक्षों की महिलाओं और युवतियों से पूछताछ के बाद  उन्हें छोड़ दिया गया। 

मामले में रामपुर कारखाना पुलिस का कहना है कि पीडिया दहवाने को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई थी। किसी ने छेड़खानी होने की अफवाह उड़ा दी।

 पुलिस मौके पर थी और मामले को नियंत्रण में कर लिया। किसी पक्ष तहरीर नहीं दी है। दोनों लोगों के तरफ से कई लोगों का नाम पुलिस ने ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed