फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   In election rivalry, firing stones away

चुनावी रंजिश में फायरिंग, ईंट-पत्थर चले

Wed, 17 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Wed, 17 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
चुनावी रंजिश में हुई मारपीट और गोलीबारी में दो पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। इनमें से चार को गोली लगी है। गोली लगने से घायलों का इलाज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन


घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। मारपीट के दौरान दोनो पक्ष से जमकर ईंट पत्थर भी चलाया गया। घटना महराजगंज गांव के सतगढ़ही टोला की है।

घटना की सूचना पर सीओ डॉ अजय कुमार सिंह ने गांव का दौरा किया। पुलिस ने गोबरी यादव की तहरीर पर एक पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

सतगढ़ही टोला के हरेंद्र यादव और महेंद्र यादव के परिवार के बीच प्रधान के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी।  बुधवार की सुबह करीब पांच बजे दोनो परिवार की महिलाओं में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन


दोनों ओर से ईंट पत्थर और असलहा लेकर लोग भिड़ गए। इस दौरान लाइसेंसी असलहें से फायरिंग की गई। फायरिंग में एक पक्ष के उपेंद्र (40), राकेश (25) सुमन (30 )और पिंटू 28 को गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं हरेंद्र यादव, ,सरस्वती देवी और गोबरी की पत्नी ऊषा को चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दूसरे पक्ष के महेंद्र, शैलेष यादव, पन्ने लाल और एक अन्य व्यक्ति घायल बताया जा रहे हैं।


पुलिस ने गोबरी की तहरीर पर महेंद्र यादव, शैलेष यादव सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, हमला बोल कर लाइसेंसी असलहा लूटने सहित सात क्रिमिनल लॉ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया।

हमलावरों पर हरेंद्र यादव की राइफल लूटने का भी आरोप है। पुलिस आरोपियो की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed