फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hostage by dacoits looted

डकैतों ने बंधक बनाकर लूटपाट की

Fri, 03 Feb 2017 11:17 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 03 Feb 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
बघौचघाट। घुड़ीकुंडकला में नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बंधकर बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया। लाठी-डंडे से लैस बदमाशों ने पति-पत्नी को बंधक बनाकर जमकर पिटाई की। विरोध करने पर बेटे को चाकू मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


डकैत नकदी सहित एक लाख रुपये का सामान लूट ले गए। रात में ही सूचना देने के बावजूद पुलिस मदद के लिए नहीं आई। मुंह की खाई पुलिस ने डकैती को चोरी बताने में जुटी है। बघौचघाट, घुड़ीकुंडकला गांव निवासी वकील प्रसाद पुत्र बिकाऊ मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास मकान है।
विज्ञापन


गुरुवार की रात 11 बजे के करीब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। पुलिस को दिए तहरीर में वकील ने बताया कि दस की संख्या में अज्ञात बदमाश मुंह बांधकर घर में दाखिल हुए। कुछ हाफ पैंट और बनियान पहने थे, सभी नकाबपोश थे। उनके हाथ में लाठी-डंडे के अलावा चाकू थे। घर में दाखिल होते ही बदमाशों ने वकील और पत्नी लीलावती की पिटाई शुरू कर दी। दोनों बेहोश हो गए तो एक खंभे में बांध दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे कमरे में फाटक तोड़कर दाखिल हुए। आवाज से बेटे नगीना की आंख खुली तो वह एक बदमाश को पकड़ लिया। इसी दौरान दूसरे ने उसकी पेट में चाकू घोंप दिया। फिर तीनों की बेरहमी से पिटाई कर बदमाश घर को खंगालने लगे। घर में रखा पांच हजार नकदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान उठा ले गए। परिवारवालों के शोर मचाने पर गांववाले पहुंचे।



तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी पर लाया गया। सुबह गांव के बाहर खेत में सामान बिखरा मिला। डकैती की वारदात को इंस्पेक्टर बघौचघाट नेहरू ने हल्के में लिया। उन्होंने कहा कि जो होना था वह हो गया, स्नातक एमएलसी चुनाव में पुलिस व्यस्त है। मामला चोरी का है। जांच के बाद ही केस दर्ज होगा। कुछ लोग घटना को बेवजह तूल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed